18 एमएम बारिश से पारा 5 ​डिग्री गिरकर 30.8, आज भी बरसात

रविवार सुबह हुई 18 एमएम बारिश से दिन का पारा 5 ​डिग्री गिरकर 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते रोज दिन का पारा 35.8 डिग्री था। इसके अलावा रात के पारे में भी 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जो 26.1 डिग्री रहा। बारिश के चलते शहर में कई सड़कों पर 2 से 3 घंटे तक बरसाती पानी जमा रहा जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। इस दौरान दिन के पारे में 3 से 4 और रात के पारे में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 11 और 12 जुलाई को आंशिक रूप से बादल तो छाए रहेंगे वहीं बारिश और तूफान की भी संभावना रहेगी। रविवार सुबह 10 बजे हेरिटेज स्ट्रीट में जमा बरसाती पानी। -फोटो : सुनील कुमार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *