मिलाप एवेन्यू में आसमानी बिजली गिरने से घर में बने म्यूजिक स्टूडियो में लगी आग, सामान राख

रविवार सुबह 6 बजे शुरू हुई बारिश के कारण करीब 8 बजे आसमानी बिजली गिरने से घर में बने एक म्यूजिक स्टूडियों में आग लग गई। छेहर्टा मिलाप एवेन्यू निवासी रामदरश गौतम के घर में बने म्यूजिक स्टूडियो में आग से 5 कंप्यूटर, एलईडी, मिक्सर, सोफा सैट, कुर्सियां, मेज समेत अन्य सारा सामान राख हो गया। आस-पास के लोगों ने घरों से पानी की बाल्टियां लाकर आग पर काबू पाया। हालांकि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची मगर गलियां छोटी होने के कारण गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। पीड़ित गौतम ने बताया कि वह सुबह मंडी में सामान लेने गए। इस दौरान पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलने के बारे फोन करके बताया। घर में भाई, पत्नी, बेटा-बेटी और 2 रिश्तेदार सो रहे थे। पड़ोसी अमृतपाल ने तुरंत स्टूडियो की खिड़की का कांच तोड़ा और आस-पास के लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाया। गौतम के बेटे राजकुमार ने अनुसार वह घर में बने 10 स्पेशल म्यूजिक स्टूडियो में अपना काम करते रात डेढ़ बजे सोने चला गया। परंतु जैसे ही सुबह उठा तो स्टूडियो में रखा 16 लख रुपए का सामान जल गया। वह स्पेंसर म्यूजिक डायरेक्टर का काम करते थे और एक फिल्म की डबिंग कर रहे थे। रात करीब 1:30 बजे सोने के बाद जब सुबह उठे तो स्टूडियो में लगी आग से सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पड़ोसी अमृतपाल का कहना था कि बरसात दौरान एकदम से बिजली कड़की और धमाके होने के बाद आग लग गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *