एक किलो 227 ग्राम हेरोइन और पिस्तौल के साथ एक तस्कर काबू, दूसरा फरार

अजनाला पुलिस ने एक किलो 227 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल के साथ एक तस्कर को काबू किया, जबकि दूसरा फरार हो गया। एसआई गुरबख्श सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव कक्कड़ निवासी रविंदर सिंह उर्फ विक्की और उसका साथी अरविंदर सिंह सीमा पार से हेरोइन और हथियारों की खेप हासिल कर सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर अजनाला के जगदेव खुर्द गांव के पास नाकेबंदी की गई। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर की कार को रोका। कार से 1 किलो 227 ग्राम हेरोइन, 1 ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने रविंदर सिंह को काबू कर लिया, जबकि अरविंदर मौके से फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *