रांची| डीपीएस के पूर्व छात्र गौरव खेमका ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल की है। गौरव ने ऑल इंडिया रैंक 42 प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर गौरव को स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. जया चौहान ने सम्मानित किया। गौरव और उनके परिवार के लोगों को बधाई दी। कहा कि गौरव ने अपने स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि छात्रों के लिए एक प्रेरणा भी बन गए हैं।


