रांची| झारखंड स्वास्थ्य मिशन, रांची और रोटरेक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची के संयुक्त तत्वावधान में सुकुरहुटू पंचायत भवन, कांके में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 300 से अधिक ग्रामीणों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग और हियरिंग जांच की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिए। आयोजन में रोटरेक्ट क्लब के साहिल कुमार सोनी, सारंग राज और संतोष सोनी की भागीदारी रही।


