मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में आगाज-फेशर्स डे का आयोजन हुआ

रांची| मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में ‘आगाज’ फेशर्स डे का आयोजन किया गया। भक्ति वेदान्ता विद्या भवन गुरुकुल रांची के संस्थापक दास गदाधर दास प्रभुजी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कैंडल पासिंग सेरेमनी में स्कूल के आदर्शों को बताया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी। स्कूल की प्रिंसिपल रेखा नायडू ने छात्रों को अनुशासन, समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मौके पर स्कूल के चेयरमैन मनरखन महतो, उर्मिला देवी, वीरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, ट्कृति काजल, मनोज कुमार महतो, मुकेश कुमार, मीना कुमारी आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *