मां ज्वाला देवी की ज्योत के दर्शन कर भक्तों ने लिया आशीर्वाद

विशेष संवाददाता |रांची कृष्णा नगर कॉलोनी के श्री राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला देवी की ज्योत के दर्शन कर मत्था टेका। इस अवसर पर आयोजित माता की चौकी में 11 भक्तों द्वारा संयुक्त रूप से मां की ज्योत प्रज्वलित की गई। चौकी की शुरुआत श्री दुर्गा जागरण मंडली के सदस्यों ने मां की स्मृति में भेंट गाकर की। धनबाद से आए प्रख्यात भजन सम्राट पिंटू शर्मा ने मधुर और सुरीली आवाज में एक के बाद एक भेंट गाकर श्रद्धालुओं को मां के चरणों से जोड़ा। मां ज्वाला की ज्योत के स्थापना दिवस की शुरुआत सुबह पंडित ज्ञान देव मिश्रा द्वारा वैदिक मित्रों के साथ हुई। इसके बाद हजारों भक्तों ने माता के जयकारे लगाते हुए ज्वाला देवी की ज्योत के दर्शन किए और पूजा अर्चना की भक्तों द्वारा नारियल और घी मां के चरणों में अर्पित किया गया। मौके पर नेत्रहीन कन्याओं का पूजन किया गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा सुबह और रात में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि सुबह के भंडारे में 2000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। मां ज्वाला की ज्योत स्थापना को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों का भी मां की चौकी के साथ समापन हो गया। श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा, मनोहर लाल जसूजा, चंद्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, सुनील कटारिया, चंदन सिद्धाना, किशोरी पपनेजा व अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *