गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी अमृतसर एयरपोर्ट पर अरेस्ट:ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए पहुंची थी; बटाला में हत्या प्रयास मामले में थी वांटेड

पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार देर रात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर को गिरफ्तार किया गया। लवजीत कौर ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) के चलते उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लवजीत कौर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वह वांछित थीं। विदेश में रहने के कारण अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। वह हाल ही में जग्गू भगवानपुरिया ​​​​​की मां की हत्या के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने भारत आई थीं। पुलिस ने लवजीत कौर से रातभर पूछताछ की और फिर उन्हें बटाला पुलिस के हवाले कर दिया। बटाला पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *