रामानुजगंज विधानसभा से विधायक व कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने जिला पंचायत बलरामपुर के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि ग्राम सनावल के भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह व जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के लिए अनोज यादव को अपना प्रतिनिधि बनाया है। सनावल क्षेत्र के बलवंत सिंह संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित अन्य कई पदों पर कार्य करते हुए अपनी संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वहीं ग्राम परहियाडीह के अनोज यादव भाजयुमो में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्तमान में भाजपा मंडल महावीरगंज के महामंत्री है। उन्हें जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।


