देवघर में जमीन विवाद; घर में फेंके सुतली बम:बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज, कोई हताहत नहीं, जांच में जुटी पुलिस

देवघर के सत्संग बिजली फीडर गली, बसमता मोहल्ले में जमीन विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया। देर रात एक घर में दो सुतली बम फेंके गए। प्रकाश यादव के घर को निशाना बनाया गया। प्रकाश यादव ने बताया कि पुराने जमीन विवाद के कारण कुछ लोगों ने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में यह घटना की गई है। बम दस्ते ने डिफ्यूज किया बम सूचना मिलते ही देवघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया। बम स्क्वॉड की टीम ने दोनों सुतली बम को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। घटना से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। पुलिस की समय पर कार्रवाई से कोई अनहोनी नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *