वी क्लब चिरमिरी के नए सदस्यों को दिलाई शपथ

वी क्लब चिरमिरी पहल के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गोदरीपारा स्थित फुड़फिलो रेस्टोरेंट में हुआ। मुख्य अतिथि एरिया ऑफिसर वी रचना जैन, वी किरण गोयनका और वी अंजू गुप्ता रहीं। तीनों ने नए सत्र के लिए नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना नृत्य से हुई, जिसे शिप्रा विश्वास ने प्रस्तुत किया। वी गौरी हथगेन ने ध्वज वंदना पढ़ी। मंच संचालन कोषाध्यक्ष पार्वती गोयन ने किया। नए सत्र में वी कमला शुक्ला को अध्यक्ष, वी रविंदर कौर को सचिव और वी बबीता सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। डिस्ट्रिक्ट सहसचिव (सेवा गतिविधि) वी नीलम राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। वी आशा गुलकारी ने एरिया ऑफिसर का जीवन परिचय पढ़कर सभी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्लब की सामाजिक गतिविधियां वरिष्ठों के मार्गदर्शन में हो रही हैं। क्लब लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। नए सदस्य पूरे उत्साह से कार्य करेंगे। इस अवसर पर वी अंजना जायसवाल, वी कल्पना केसरवानी, वी नीलम सलूजा, वी सुमीता दहल, वी रीना वर्मा, वी रीता बेदी, वी ममता सिन्हा, वी कृष्णा भट्टाचार्य, वी मालती सिंह, वी पूनम सिंह, वी गौरी हथगेन, सुनीता कुरै, वी संतोषी पांडे, संजू बघेल, दिशा टूटेजा और वी सीमा चौरसिया उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *