कोलकाता से मायके आई महिला की कुएं में मिली लाश:घटना के बाद से पति फरार, परिजनों का आरोप- प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या

गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में 35 वर्षीय शहनाज खातून का शव मंगलवार सुबह घर के पास एक कुएं से मिला है। मृतका बैरिया निवासी अकबर अंसारी की बेटी थी, जो शनिवार को मुहर्रम के मौके पर कोलकाता से अपने पति मंजूर अंसारी के साथ मायके आई थी। घटना के बाद से मृतका का पति फरार है। इधर, मृतका के परिजनों का आरोप है कि शहनवाज के पति मंजूर अंसारी ने किसी और लड़की से अफेयर में यह हत्या की है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रात में शहनाज कमरे में नहीं मिली परिजनों के अनुसार, शहनाज की शादी 5 साल पूर्व हुई थी और दंपती के दो जुड़वा बेटे हैं। सोमवार की रात अचानक शहनाज खातून के छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन नींद से जागे तो देखा कि शहनाज कमरे में नहीं है। परिवार वाले घबरा गए और इधर-उधर खोजबीन शुरू की। मंजूर अंसारी का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग था: ससुर जब काफी देर तक कुछ पता नहीं चला तो हीरोडीह थाना को सूचना दी गई। इसके बाद मंगलवार की सुबह गांव के ही एक कुएं में शहनाज का शव बरामद हुआ। वहीं, घटना के बाद से मृतका का पति मंजूर अंसारी फरार है। मृतका के पिता अकबर अंसारी ने दामाद मंजूर अंसारी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंजूर अंसारी का किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग था और वह अपनी कमाई उसी पर खर्च करता था। पत्नी शहनाज को ठीक से कपड़े तक नहीं देता था और मायके से पैसे मंगवाता था। थाने में विवाद सुलझाने के बाद विदाई कराई गई थी, लेकिन अब मायके में ही शहनाज की लाश मिली। प्रथम दृष्टया हत्या कर कुंए में फेकने की बात सामने आई है। फिलहाल कुंए से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पति की गिरफ्तारी को लेकर खोज बिन जारी है। -महेश चंद्रा, हीरोडीह थाना प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *