गुमला में जेजेएमपी का एरिया कमांडर गिरफ्तार:हथियार के साथ दो उग्रवादी पकड़े गए, एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस जब्त

गुमला पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के पूर्व एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। डुमरी थाना क्षेत्र से पकड़े गए उग्रवादियों की पहचान सिरसी गांव निवासी प्रवीण एक्का उर्फ अड़ीया और पुटरुगी डूमरी निवासी छोटू नायक के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, एक शिकार बंदूक, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रवीण एक्का के खिलाफ बिशनपुर थाने में पहले से मामला दर्ज है। सूचना थी कि जेजेएमपी का एरिया कमांडर क्षेत्र में घूम रहा है गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना थी कि जेजेएमपी का एरिया कमांडर क्षेत्र में घूम रहा है। वह दहशत फैलाकर विकास कार्यों से जुड़े लोगों से रंगदारी वसूल रहा था। एसडीपीओ चैनपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने तांती के जंगल में छापेमारी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उसकी जेजेएमपी से संबद्धता की पुष्टि हुई। इस ऑपरेशन में डुमरी थानेदार अनुज कुमार, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, जहांगीर, रविंद्र भारती और आरक्षी नीरज तिवारी की टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *