चक्रधरपुर में सीआरपीएफ वाहन और बाइक की टक्कर:मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में आसनतलिया सीआरपीएफ कैंप के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक अस्पताल में भर्ती है। इंदकाटा गांव के करण चांपिया और अजय गोप बाइक से चक्रधरपुर जा रहे थे। आसनतलिया स्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन कैंप के पास उनकी बाइक सीआरपीएफ के 407 ट्रक से टकरा गई। सीआरपीएफ कर्मियों ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया हादसे में करण को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। अजय का एक पैर टूट गया। स्थानीय लोगों और सीआरपीएफ कर्मियों ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान करण चांपिया की मौत हो गई। अजय का इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *