रामानुजगंज में कुत्ते ने 8 लोगों को काटा:2 साल के मासूम के गर्दन में काटा; स्कूल जा रहे बच्चे को नोचा

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज कुत्तों ने फिर आतंक मचाया। आज 2 साल के मासूम सहित 8 से अधिक लोगों को कुत्ते ने काटा है। सबसे खतरनाक तरीके से कुत्ते ने बच्चे के गर्दन में काट दिया जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायल को 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज लाया गया जहां सभी का प्राथमिक इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों से लगातार रामानुजगंज में कुत्तों का आतंक बढ़ते जा रहा है। वहीं, स्कूल जा रहे बच्चों को भी शिकार बनाया है। आने जाने वाले लोगों को बनाया शिकार 12 बटालियन मुख्यालय में कुत्ता घुसकर बटालियन परिवार के 2 वर्षीय मासूम अनीशा शांडिल्य पिता जयप्रकाश के गर्दन में काटा। वही 30 साल के आयुष निराला को भी कुत्ते ने काटा है। सागर गैस एजेंसी में कार्य करने वाले सूरज अग्रवाल पानी पीने जा रहे थे इसी दौरान कुत्ता के द्वारा काट लिया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 13 के विजय रवि उम्र 50 वर्ष को भी कुत्ता ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वार्ड क्रमांक 13 के ही संतोष ठाकुर की 9 वर्षीय बच्ची हिमांशी ठाकुर को कुत्ता ने काटकर घायल कर दिया। शंकरगढ़ से जिला न्यायालय में पेशी में आए ग्रामीण को भी कुत्ता ने काटकर घायल कर दिया वह स्कूल से जा रहे बच्चे को बाह में बुरी तरीका से कटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा है। उचित समाधान के निर्देश इस संबंध में कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि इसके उचित समाधान के लिए नगर पालिका को उचित कदम उठाने के निर्देश देता हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *