पूंछ खींचकर हाथी को उग्र करने की कोशिश आरोपी के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई

भास्कर न्यूज | खड़गपुर झाड़ग्राम जिला अंतर्गत सांकराइल डाहिचौक इलाके में एक व्यक्ति ने हाथी की पूंछ खींचकर हाथी को उग्र करने की कोशिश की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। वहीं वन विभाग का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि भोजन की तलाश में एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। इस दौरान हाथी को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। हाथी जब चूनपाड़ा इलाके की ओर जा रहा था, इस दौरान एक शरारती व्यक्ति ने हाथी के पूंछ को पकड़कर अपनी ओर खींचा और हाथी को उग्र करने की कोशिश की। पूंछ खींचने की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। काफी देर तक हाथी इलाके में रहने के बाद घने जंगल में प्रवेश कर गया। हाथी के पूंछ खींचने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग का कहना है कि जिस तरह से हाथी का पूंछ खींचा गया, हाथी उग्र भी हो सकता था। इलाके में भीड़ थी। एक बड़ा हादसा हो सकता था। आरोपी व्यक्ति को चिंहित करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *