अत्यधिक बारिश से कई मकान गिरे, 24 घंटे में जिले में 111.01 एमएम बारिश

भास्कर न्यूज| सरायकेला लगातार बारिश होने से संपूर्ण नगर क्षेत्र में नरकीय स्थिति हो गई हैं। वहीं एसबेस्टस एवं खपड़ा के घर गिरने के समाचार भी मिल रहे हैं। अत्यधिक वर्षा से नगर के विभिन्न मोहल्ले में कई घर गिर गए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर नगर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक मकान गिरने की सूचना है। राजबांध मोहल्ले में ही बीते 24 घंटे के अंदर स्व. राजू गोप की पुत्री ज्योत्सना गोप, विधवा महिला जूही मुखी एवं आकाश मुखी का मिट्टी का घर ढह गया है। जिससे अंदर रखे सामान बर्बाद हो गए हैं। लगातार बरसात से क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खरकाई नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिले में बीते 24 घंटे में 111.01 एमएम वर्षा हुई है। कुल मिलाकर जिले में इस माह औसत 121.7 एमएम की वर्षा दर्ज हुई है। जबकि पूरी जुलाई माह में जिले का सामान्य वर्षापात 253.7 एमएम है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा कुचाई प्रखंड में हुई है। जहां 32.4 एमएम की वर्षा दर्ज की गई है। वहीं जिले के नीमडीह में बीते 24 घंटे में वर्षा नहीं हुई है। जबकि खरसावां में 8.4 एमएम, चांडिल में 11.2 एमएम, सरायकेला में 14.5 एमएम, गम्हरिया में 13.0 एमएम, ईचागढ में 15.02 एमएम, एवं कुकरू में 16.4 एमएम वर्षा हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *