चक्रधरपुर में ज्वेलर्स की दुकान से चोरी का खुलासा:छत का टीन काटकर चोरी करने वाली महिला और नाबालिग गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर बरामद

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में एक ज्वेलर्स की दुकान से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर बरामद कर लिए हैं। चोरी की घटना 6 जुलाई की रात को गुदड़ी बाजार स्थित नरेश प्रसाद ज्वेलर्स की दुकान में हुई थी। चोरों ने रात 3 बजे दुकान की छत का टीन काटकर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों की निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद कर लिए गए चक्रधरपुर थाना में एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस ने सरायकेला खरसावां थाना कुचाई के पुतुलपीर की रहने वाली 21 वर्षीय स्मृति बांदिया और एक नाबालिग लड़की को आरपी कॉलोनी से गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *