झज्जर में राज्य तैराकी प्रतियोगिता में पहुंचे पंचायत मंत्री:तैराकों के लिए 11 लाख की घोषणा, बोले-पंजाब से पानी लाने के लिए सबसे ज्यादा काम किया

झज्जर में आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भाजपा एसवाईएल का पानी लाने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार ने एसवाईएल का पानी लाने के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। पंवार बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा की हिस्से का पानी पंजाब से लाने के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बहादुरगढ़ के एच एल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में आयोजित राज्य स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति बहुत बेहतर है लेकिन खिलाड़ियों के हक में उन्होंने प्रदेश की खेल नीति का रिव्यू करने की बात कही। कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि देश की नई स्पोर्ट्स नीति खिलाड़ियों के लिए काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश में खूब नाम रोशन कर रहे हैं। मंत्री ने की तैराकों के लिए 11 लाख की घोषणा
कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि हरियाणा कि नायब सैनी सरकार खिलाड़ियों के कल्याण के लिए काम कर रही है। इस अवसर पर हरियाणा ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने कृष्ण लाल पंवार का स्वागत किया। वहीं कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने बहादुरगढ़ के तैराकों के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *