कैथल में 80 लाख हड़पने वाला पंजाब का आरोपी गिरफ्तार:जमीन बेचने का सौंदा हुआ, फर्जी मालिक मिलाकर इकरारनामा करवाया

कैथल में आज जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपए ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी ने शादीपुर गांव में जमीन दिखाकर धोखाधड़ी की थी। आरोपी की पहचान समाना जिला पटियाला पंजाब निवासी अक्षय कुमार के रूप में हुई है। उसकाे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डयोढखेड़ी गांव निवासी शीशपाल और जोगिंद्र की शिकायत अनुसार, वह दोनों जमीन खरीदना चाहते थे। जो डीलर का काम करने वाले खेड़ी निगरा पटियाला पंजाब निवासी कर्मजीत, समाना पंजाब निवासी जोगिंद्र सिंह व अंग्रेज सिंह से मिले और उन्होंने उन्हें कई गांव में जमीन दिखाई। उन्होंने उन्हें शादीपुर गांव तहसील गुहला में 50 कनाल 15 मरले जमीन दिखाई। जो जमीन उन्हें पसंद आ गई। डीलरों ने उन्हें जमीन के मालिक कहकर पलौंदिया गांव जिला पटियाला पंजाब निवासी अमरजीत सिंह व कमलजीत सिंह से मिलवाया और कहा कि यह जमीन इनकी है। 37 लाख 75 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से उनका सौदा तय हो गया। 60 लाख रुपए बयाना देकर इकरारनामा करवाया
12 मार्च को 60 लाख रुपए बयाना देकर इकरारनामा करवा दिया गया। 21 अप्रैल को उन्होंने 20 लाख रुपए और दे दिए। रजिस्ट्री की तारीख 22 मई तय हुई। 22 मई को वह रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील गुहला गए परंतु आरोपी वहां नहीं पहुंचे। उन्होंने शादीपुर गांव पहुंचकर पता किया तो उन्हें पता चला कि आरोपी ने षड्यंत्र रचकर यह धोखाधड़ी की है। उनसे अमरजीत, कमलजीत कहकर मिलवाए गए व्यक्ति भी असल में इस नाम के व्यक्ति नहीं है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि आरोपी समाना जिला पटियाला पंजाब निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी साहब सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अक्षय ने डीलर कर्मजीत, जोगिंद्र और अन्य के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार किए थे। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का अदालत से 1 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *