लुधियाना में लुटेरों ने काटा युवक का हाथ:बाइक सवार तीन बदमाशों ने छीना मोबाइल,काम से वापस लौट रहा था दोस्त के साथ पीड़ित

पंजाब के लुधियाना में लूटपाट के मामले कम नहीं हो रहे। ताजा मामला ग्यासपुरा के पीपल चौक का सामने आया है। इलाके में फैक्ट्री से लौट रहे दो युवकों पर लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला करके हाथ काट दिया और मोबाइल छीनकर ले गए। गंभीर हालत में घायल साहिल को कैंसर अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाके के लोगों ने एक संदिग्ध युवक को कुछ देर बाद इलाके में घूमते हुए पकड़ा जिसे शक के आधार पर चौकी कंगनवाल की पुलिस के हवाले कर दिया। दोस्त के साथ पैदल घर लौट रहा था साहिब जानकारी के मुताबिक साहिल और उसका दोस्त विजय पैदल काम से लौट रहे थे। जब वह पीपल चौक के पास पहुंचे तो एक बाइक पर तीन लुटेरे आए। जिनमें से एक साहिल से फोन छीनने लगा, लेकिन साहिल ने इसका विरोध किया। गुस्से में आकर लुटेरे मे दात निकाला और जिस हाथ से मोबाइल पकड़ा था उस पर वार कर दिया। जिससे उसका हाथ बुरी तरह से कट गया। लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। खून से लथपथ साहिल को उसका दोस्त विजय लेकर अस्पताल पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। उधर, इस घटना के बाद इलाके में सहम है। थाना साहनेवाल की पुलिस ने आकाश, आदित्य और रजनीश नाम के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *