कपूरथला में ट्रेड यूनियनों का विरोध:200 से अधिक लोगों ने बस स्टैंड के बाहर किया प्रदर्शन, बैंक और बस सेवाएं प्रभावित

कपूरथला में बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न ट्रेड यूनियनों से जुड़े 200 से अधिक लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर महिलाएं शामिल थीं। उन्होंने कपूरथला-जालंधर मार्ग पर बस स्टैंड के पास वाहनों का आवाजाही बाधित कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पेप्सू रोडवेज की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। डिपो के अधिकारी के अनुसार, 90 बसों के बेड़े में से सुबह केवल 20-25 बसें ही लंबी दूरी के रूटों पर चलीं। निजी बसें सामान्य रूप से चलती रहीं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के 50 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे। 10 जुलाई को चंडीगढ़ में विरोध रैली राष्ट्रीयकृत बैंकों में आधे कर्मचारी ही काम कर रहे थे। कैश काउंटर बंद रहने से ग्राहकों को बिना नकदी लेन-देन के वापस लौटना पड़ा। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई न होने पर 10 जुलाई को चंडीगढ़ में विरोध रैली निकालेंगे। मंत्रियों के घरों का घेराव भी किया जाएगा। यूनियन नेताओं के अनुसार, सरकार अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन बढ़ाने और कर्मचारियों की बहाली जैसी मांगों पर गंभीर नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *