पीडब्लूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा:13 जुलाई को एग्जाम, जिन्होंने फॉर्म सब्मिट नहीं किया व्यापम ने उनका एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया

पीडब्लूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। 13 जुलाई को पेपर होना है। इस बार वो कैंडिडेट्स भी पेपर में शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने फीस जमा कर दी थी। लेकिन फॉर्म सब्मिट नहीं कर पाए थे। इन कैंडिडेट्स का भी प्रवेश पत्र जारी किया गया है। पेपर लेने की जिम्मेदारी व्यापम पर है। 113 पदों पर होगी भर्ती
इस बार कुल 113 पदों पर भर्ती के लिए 20 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और जगदलपुर में एक्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि एप्लिकेशन के लिए एक्जाम फीस ली जा रही है। ऑनलाइन एप्लिकेशन में फीस जमा होने के बाद इसे सब्मिट करना भी जरूरी है। लेकिन कई कैंडिडेट ऐसे हैं, जिन्होंने फीस भर दी। लेकिन फॉर्म सब्मिट नहीं कर पाए। ऐसे कैंडिडेट्स को इस बार एक्जाम में बैठने का मौका दिया गया है। व्यापम की साइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड एडमिट कार्ड व्यापम की साइट पर जाकर कैंडिडेट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट्स के मोबाइल नंबर पर भी एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी भेजी जाएगी। एक्जाम सेंटर में पहचान पत्र लेकर जाएं एक्जाम सेंटर में एंट्री सिर्फ एडमिट कार्ड के बेस पर नहीं मिलेगी। कैंडिडेट्स को अपना ओरिजिनल आईडी कार्ड साथ ले जाना होगा। इसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य शामिल हैं। PHE भर्ती का रिजल्ट इस सप्ताह जारी होंगे पीडब्लूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में 96 सिविल और 17 विद्युत/यांत्रिकी सब इंजीनियर के पद हैं। वहीं दूसरी ओर पीएचई सब इंजीनियर भर्ती की परीक्षा इस सप्ताह जारी होंगे। इसे लेकर व्यापम की ओर से तैयारी जारी है। इसकी परीक्षा 27 अप्रैल को हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *