जमशेदपुर में 10 को बंद रहेंगे सभी स्कूल:भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीसी ने दिया आदेश, आज भी जारी है बरसात

मानसून के सक्रिय होते ही इसका असर भी अब दिखने लगा है। पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर स्कूली छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 10 जुलाई गुरुवार को सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इधर, बुधवार को भी लगातार बारिश जारी रही। जिला दण्डाधिकारी सह डीसी कर्ण सत्यार्थी ने मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिले में कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी/निजी/अल्पसंख्यक विद्यालयों में गुरुवार को अवकाश घोषित करने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही यह आदेश एहतियाती एवं जनहित में जारी किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके मद्देनजर ऑनलाइन क्लास चलाएं। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *