रायपुर में 2 नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला:शादी का झांसा देकर फंसाए, दो अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटना, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में दोनों नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला सामने आया हैं। यह दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस ने इन मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिगों को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात की थी। पहला मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है वहीं दूसरा खमतराई का है। आजाद चौक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शेख शाहरुख निवासी ईदगाह भाठा ने अपनी परिचित एक नाबालिग को शादी का झांसा दिया। फिर उससे अवैध तरीके से शादी कर जबरन शारीरिक संबंध बना लिया। जब घर वालों को नाबालिग ने बताया तो थाने में शिकायत दर्ज की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शेख को गिरफ्तार कर कोर्ट के निर्देश से जेल भेजा है। दूसरे मामले का आरोपी नाबालिग वहीं खमतराई थाना में भी पॉस्को एक्ट के तहत एक रेप का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी 14 साल का हैं, उसने अपने ही 11 साल की एक रिश्तेदार से दुष्कर्म की वारदात की। पुलिस के मुताबिक, घटना जनवरी में हुई है। आरोपी ने नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया था। जिसके पास इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *