राजनांदगांव में चाकूबाजी रोकने को लेकर पुलिस का एक्शन:शहर और गांव में 10 बदमाश और 2 वारंटी गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

राजनांदगांव में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली और बसंतपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव मचाने वाले 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो फरार वारंटी अपराधियों को भी पकड़कर कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली पुलिस ने ममता नगर से चार बदमाशों को पकड़ा है। इनमें राहुल बैरागी उर्फ बद्री, भावेश साहू, युवराज सिंह राजपूत उर्फ दीप और लक्केश पटेल शामिल हैं। बसंतपुर पुलिस ने छह बदमाशों को हिरासत में लिया है। इनमें नागेश नेताम, सौरभ प्रजापति, चिरंजीव कुंभकार, गौरव पाण्डे, डेविड साहू और उज्जवल रजक शामिल हैं। लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी अपराधी तामेश्वर यादव और राहुल टेम्भूलकर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। डोंगरगांव, डोंगरगढ़ और छुरिया सहित अन्य थानों की टीमें भी क्षेत्र के आदतन अपराधियों पर नजर रख रही हैं। पुलिस का यह अभियान इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *