शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:कांकेर से 6 और आरोपी गिरफ्तार, हेली मशीन और जमीन जब्त

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को कांकेर से 6 नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अनीता साहू (43), कुसुम रानी साहू (23), अनिल शंकर साहू (34), रामनारायण साहू (48), जानकी साहू (40) और देवनारायण साहू (45) शामिल हैं। आरोपियों ने लोगों को दो साल में पैसा दोगुना करने का लालच दिया। इस तरह कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद और रायगढ़ के कई लोगों से रकम ठगी। ठगी के पैसों से आरोपियों ने 1.75 करोड़ रुपए की 70 हेली मशीनें खरीदीं। साथ ही सोनाखान, शिवरीनारायण, सांकरा और चंदखुरी में जमीनें भी खरीदी गईं। पुलिस ने आरोपियों से 81,000 रुपए नकद, बैंक खातों के विवरण, एटीएम, पैन कार्ड, एक मोटरसाइकिल और एक ब्रेजा कार जब्त की है। डीमैट अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी की आरोपियों ने डीमैट अकाउंट, एंजेल वन ब्रोकर्स, मास्टर अकाउंट, कॉपी ट्रेडिंग और ट्रस्ट वॉलेट अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई है। आरोपियों की संपत्तियों की कुर्की और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना कसडोल में अब तक 4 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने पीड़ितों से अपील की है कि जिन लोगों ने भी रामनारायण साहू या उनके साथियों से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर पैसे जमा किए हैं, वे नजदीकी थाने में सूचना दें। चार आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि शेयर निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। जमीनों के कागजात और अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस तरह के ‘जल्दी अमीर बनाने’ के झांसे में न आएं। किसी भी निवेश से पहले उसकी विश्वसनीयता की पूरी जांच करें और केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *