श्रावणी मेला में महादेवसाल मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (SECR) ने एक अहम फैसला लिया है। चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव किया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने/चलने वाली इन ट्रेनों का 2 मिनट का स्टॉपेज 29 दिन, 11 जुलाई 2025 से 09 अगस्त 2025 तक रहेगा। रेलवे के इस फैसले से हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी और वे महादेवसाल मंदिर में सुगमता से दर्शन कर सकेंगे। अस्थायी ठहराव की सुविधा वाली ट्रेनें


