धमतरी में भारी बारिश से स्कूलों में अचानक छुट्टी:कलेक्टर ने किया एक दिन का अवकाश घोषित, मध्यान्ह भोजन में 3 क्विंटल खाना बर्बाद

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण स्कूलों और आंगनबाड़ियों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया। कई बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे, जिन्हें बारिश में वापस लौटना पड़ा। शहर के कई वार्डों में जल भराव की स्थिति बन गई थी। सुबह 10:41 बजे कलेक्टर का निर्देश आने के बाद सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को बंद कर दिया गया। छुट्टी के कारण मध्यान्ह भोजन हुआ नुकसान इस अचानक छुट्टी के कारण मध्यान्ह भोजन का नुकसान हुआ। शहर के 54 स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पहुंचाया जाता है। सुबह 5 बजे से ही भोजन की तैयारी शुरू कर दी गई थी। करीब 3 क्विंटल चावल और हरी सब्जियां तैयार की गई थीं। बारिश के कारण तैयार भोजन को बहते पानी में फेंकना पड़ा। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था एक दिन पहले से की जाती है। आज सुबह बारिश में भोजन वितरण करने गए कर्मचारियों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में छुट्टी की घोषणा बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *