अमृतसर में नशा तस्कर का घर गिराया:आरोपी पर 25 मामले दर्ज; बेटी और भाई भी हो चुके गिरफ्तार, हेरोइन-हथियार मिले थे

पंजाब के अमृतसर में “युद्ध नशे दे विरुद्ध” अभियान के तहत आज गुरुवार जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने नशा तस्कर सौरव प्रताप उर्फ सन्नी के घर पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुरूप की गई। जिसमें अवैध तरीके से बनी संपत्तियों को ध्वस्त कर नशा तस्करों पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई जा रही है। छेहर्टा निवासी सन्नी के खिलाफ पंजाब भर में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत करीब 25 मामले दर्ज हैं। वह इस समय फरार चल रहा है और पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। थाना इस्लामाबाद में दर्ज एक केस के तहत सन्नी की बेटी मुस्कान और भाई आदित्य प्रताप को गिरफ्तार किया गया था। जिनके कब्जे से पुलिस ने 6 किलोग्राम अफीम, 8 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम हेरोइन तैयार करने वाला केमिकल, एक 9 एमएम पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया था। दो प्रापर्टियों को गिराया गया आज की कार्रवाई में सन्नी के जिस मकान को ध्वस्त किया गया, वह नगर निगम की अनुमति के बिना अवैध रूप से बनाया गया था। इसके अलावा सन्नी की एक और प्रॉपर्टी, गली नंबर 02, आकाश एवेन्यू, कोट खालसा थाना क्षेत्र में है, जो उसकी पत्नी सीतल प्रताप के नाम पर पंजीकृत थी, जिसे भी गैरकानूनी निर्माण मानते हुए ध्वस्त किया गया है। बताया गया है कि अब तक अमृतसर शहर में नशा तस्करों की 9 से अधिक संपत्तियां गिराई जा चुकी हैं। पुलिस कमिश्नर की देखरेख में हुई कार्रवाई कार्रवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज और विशेषकर युवाओं की जिंदगी में नशे का जहर घोल रहे हैं, उनके लिए कोई रहम नहीं होगा। पुलिस पूरी सख्ती से ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और जो भी व्यक्ति इस धंधे में शामिल है, उसे सीधे जेल भेजा जा रहा है। साथ ही नशे के शिकार लोगों के इलाज की जिम्मेदारी भी पुलिस उठा रही है। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दें, उनका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और प्रशासन ऐसी कार्रवाई करेगा कि आने वाली पीढ़ियां भी उसे याद रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *