जशपुर का लाल छाया…:अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर रेस 10.18 सेकेंड में पूरी की, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

गुरिंदरवीर सिंह का 10.20 सेकेंड का रिकॉर्ड तोड़ा छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने 100 मीटर में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड रचा है। ग्रीस के वारी में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में अनिमेष ने 100 मीटर दौड़ महज 10.18 सेकेंड में पूरी कर ली। पहले 10.20 सेकेंड के साथ यह रिकॉर्ड गुरिंदरवीर सिंह के नाम था। रेस में अनिमेष तीसरे स्थान पर रहे। दक्षिण अफ्रीका के बेंजामिन रिचर्डसन ने 10.01 सेकेंड समय निकाल कर पहला जबकि ओमान के अली अल बलूशी ने 10.12 सेकेंड के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। अनिमेष जशपुर जिले के आदिवासी गांव घुइतांगर के रहने वाले हैं। अब उनके नाम पर 100 मीटर के साथ-साथ 200 मीटर का भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में 20.32 सेकेंड का समय लेकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *