लातेहार में ट्रेलर-टेंपो की टक्कर:9 यात्री घायल, गंभीर हालत में 6 रिम्स रेफर; एक का हाथ और 4 के पैर टूटे

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी के पास एनएच-39 सड़क में ट्रेलर ने यात्रियों से भरे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। जहां डॉक्टर ऋषभ झा ने प्राथमिक इलाज किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए 6 घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों में गुड़िया देवी (बारियातू), कलौती देवी, चरकू भुईयां (दोनों बारी, चंदवा), रोशन उरांव, सैलेश्वरी देवी (दोनों धनकारा, लातेहार), चालक रंजीत प्रसाद, ममता देवी (मैक्लुस्कीगंज), प्रतिमा देवी (हौलांग, मासियातू, बालूमाथ) शामिल हैं। गुड़िया, कलौती, रोशन, सैलेश्वरी, चरकू और चालक रंजीत प्रसाद को रिम्स रेफर किया गया है। गुड़िया का हाथ टूटा है। जबकि शेष रेफर चारों का पैर टूटा हैं। टक्कर से टेंपो में सवार सभी यात्री घायल हो गए चालक रंजीत प्रसाद ने बताया कि वह लातेहार से सवारी लेकर चंदवा जा रहाा। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रेलर आया और सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो में सवार सभी यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *