अमृतसर में दो भाइयों समेत चार तस्कर गिरफ्तार:2.2 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से मंगवाकर करते थे सप्लाई; अवैध संपत्तियों की जांच

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 2.2 किलो से अधिक हेरोइन बरामद हुई है। इनमें से दो आरोपी सगे भाई है। पुलिस जांच में जुटी है। पहली कार्रवाई में सीआईए और घरिंडा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। खुरमानिया गांव के पास से करण और चमनदीप तेजी को पकड़ा गया। इनके पास से 1 किलो 159 ग्राम हेरोइन और एक बजाज थ्री-व्हीलर मिली। करण संत राम नवा कोट का रहने वाला है। चमनदीप ढप्पई का निवासी है। दो सगे भाइयों को पकड़ा दूसरी कार्रवाई में अजनाला पुलिस ने गांव हरार कलां से दो सगे भाइयों को पकड़ा। गुरमेज सिंह उर्फ गेजा और सुखदीप सिंह उर्फ सुख के पास से 1 किलो 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों अकालगढ़ ढप्पियां के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी पाकिस्तान से मंगवाई हेरोइन को गगोमहल से लेकर आ रहे थे और रास्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर सप्लाई करते थे डीएसपी अटारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पहले चारों आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर इसकी सप्लाई करते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के अन्य संबंधों और अवैध संपत्तियों की जांच कर रही है। यह कार्रवाई पंजाब के मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स पर युद्ध’ अभियान के तहत की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *