एमबीए, एमसीए, बीटेक लेटरल एंट्री और एमटेक इन चार कोर्स में एडमिशन के लिए पहले राउंड की काउंसिलिंग 14 जुलाई से शुरू होगी। इसके लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहले, एमबीए की काउंसिलिंग जून में होने वाली थी। लेकिन इसका शेड्यूल बदला गया था। इन सभी कोर्स में एडमिशन के लिए तीन स्टेज में काउंसिलिंग की जाएगी। प्रदेश के कॉलेजों में MBA की 2,070 सीटें हैं। पिछली बार हजार से अधिक सीटों में प्रवेश हुए थे। इसी तरह MCA की करीब 650 सीटें हैं। पिछली बार की तुलना में इन सभी कोर्स की काउंसिलिंग एक महीने पहले हो रही है। 20 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट शेड्यूल के अनुसार पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए 14 से 18 जुलाई तक पंजीयन होगा। मेरिट 20 जुलाई को जारी होगी। इस पर दावा-आपत्ति 21 जुलाई तक ली जाएगी। 22 को आवंटन लिस्ट जारी होगी। 23 से 26 जुलाई तक एडमिशन दिए जाएंगे। 3 अगस्त को अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी इसी तरह दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के लिए पंजीयन 28 से 30 जुलाई तक होगा। 1 अगस्त को मेरिट जारी होगी। 3 अगस्त को अलाटमेंट लिस्ट जारी होगी। इस लिस्ट के अनुसार 4 से 6 अगस्त तक प्रवेश दिए जाएंगे। तीसरे चरण की काउंसिलिंग संस्था स्तर पर होगी। इसके लिए आवेदन 8 से 10 अगस्त तक मंगाए जाएंगे। पॉलिटेक्निक में थर्ड स्टेज की काउंसलिंग शुरू पॉलिटेक्निक में एडमिशन के लिए सेकेंड राउंड की काउंसिलिंग समाप्त हो गई है। आज यानी 10 जुलाई से तीसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इस राउंड में इंस्टीट्यूशन लेवल पर काउंसिलिंग की जा रही है। 13 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी रहेगी। 8 हजार में सिर्फ में 3,200 सीटें ही भर पाई 15 काे मेरिट लिस्ट आएगी। इसके बाद 18 जुलाई को अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। 19 से 22 जुलाई तक एडमिशन दिए जाएंगे। राज्य में 51 पॉलिटेक्निक है। इनमें करीब 8 हजार सीटें हैं। पहले राउंड में करीब 2,200 सीटों में प्रवेश हुए थे। दूसरे चरण में एक हजार सीटें भरी हैं। इस तरह से दो चरण की काउंसिलिंग में करीब 3,200 सीटें भर गई है। पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा संख्या में एडमिशन हुए हैं। बीटेक कॉलेजों में दूसरे राउंड की काउंसलिंग चल रही वहीं बीटेक के लिए राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दूसरे स्टेज की काउंसिलिंग शुरू है। बीटेक की काउंसिलिंग के लिए 11 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। 13 जुलाई को मेरिट जारी होगी। 16 को सीटों का आवंटन होगा। इसके अनुसार 17 से 20 जुलाई तक एडमिशन दिए जाएंगे। राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में करीब 11,000 हजार सीटें हैं। इसमें 9938 सीटें स्टेट कोटे की है। इसके लिए काउंसिलिंग हो रही है। पहले चरण में 3422 सीटों पर एडमिशन हुए हैं।


