महिलाओं की सुरक्षा के लिए सूरजपुर में नई पहल:9 सदस्यीय महिला रक्षा टीम स्कूल-कॉलेजों में करेगी पेट्रोलिंग, डीआईजी ने किया रवाना

सूरजपुर में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष महिला रक्षा टीम का गठन किया गया है। डीआईजी और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने गुरुवार को इस 9 सदस्यीय टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएसपी महालक्ष्मी कुलदीप को इस टीम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एसआई पुष्पा तिर्की टीम की प्रभारी होंगी। टीम में प्रधान आरक्षक ग्रेसमनी मिंज, फूलमती राजवाड़े और महिला आरक्षक नमिता केरकेट्टा, अश्विन, ममता केरकेट्टा, चंदा भास्कर, रोशनी सिंह व देशमति सिंह शामिल हैं। यह टीम स्कूल-कॉलेजों के आसपास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना है। साथ ही महिलाओं को अपराधों से बचने के उपाय बताना और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित करना है। टीम सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियों के बारे में भी जागरूकता फैलाएगी। कार्यक्रम में एएसपी संतोष महतो, एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, डीएसपी अनूप एक्का, रितेश चौधरी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *