रांची में पिछले 24 घंटे से रांची में सबसे अधिक 94.3 मिमी. बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश की वजह से जन-जीवन एक बार फिर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। डोरंडा स्थित बटन तालाब में बारिश का पानी भरने और उसके दबाव से तालाब का बांध टूट कर बह गया। नतीजा यह हुआ कि मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पास निचले इलाके में रहने वाले लोगों के घरों में कीचड़ व पानी घुस गया। वहीं, अशोक विहार, पंडरा और ओवरब्रिज के पास सरकारी बस स्टैंड में जल जमाव हो गया।


