नव पदस्थापित निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर सिद्धार्थ सान्याल के पदभार ग्रहण के बाद गुरुवार को नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आरसीएच सभागार में स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि डॉ सान्याल के अनुभवों का लाभ हम सबों को मिलेगा। उनके पास स्वास्थ्य सेवाओं का लंबा और अच्छा अनुभव है। डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने कहा कि जनहित के लिए मैं निरंतर काम करते रहूंगा। स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार के आशानुरूप कार्य करेंगे और सौंपे गए दायित्व का भरपूर निर्वहन करेंगे। वह एनएचएम के कार्य भी रुचिपूर्वक करने को इच्छुक हैं।


