सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, पुलिस ने केस दर्ज किया

लुधियाना| सोशल मीडिया पर अपशब्दों का इस्तेमाल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सतवीर सिंह, निवासी ढंढारी कलां ने थाना फोकल प्वाइंट में दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखी, जिसमें गौरव निवासी पंचकूला नामक युवक, उनके एक दोस्त को गालियां दे रहा था। सतवीर सिंह ने कहा कि वीडियो देखकर उन्हें मानसिक ठेस पहुंची, जिस कारण उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हरमेश लाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *