लुधियाना| मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को थाना डिवीजन-6 की पुलिस ने काबू कर लिया है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर झपटमारी कर रहे थे। जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी शेरपुर चौक के पास गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि दो युवक झपटमारी की फिराक में हैं। पुलिस ने मिलिट्री कैंप रोड पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान कृष्णा शर्मा और विशाल शर्मा, पुत्र नंदू शर्मा, निवासी गुरपाल नगर के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मोबाइल कहां से और किनसे छीने गए हैं।


