{हल्के फैब्रिक, ब्राइट कलर और स्टाइलिश दुपट्टे आज की युवतियों से लेकर गृहिणियों तक में दुपट्टे के साथ पहनने वाले आउटफिट्स फिर से लोकप्रिय हो रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हैं सबसे पहला तो यह कि यह ट्रेंड समर फ्रेंडली है। सूती, शिफॉन, जॉर्जेट, मलमल और लिनेन जैसे हल्के फैब्रिक में बने ये सेट्स न सिर्फ स्किन को ब्रीदिंग स्पेस देते हैं, बल्कि स्टाइलिश भी दिखते हैं। दूसरा, सावन का मौसम उत्सवों, झूलों और तीज-त्योहारों से भरा होता है, जिसमें ट्रेडिशनल टच के साथ ग्रेसफुल लुक चाहिए होता है। ऐसे में सिंपल कुर्ता-पैंट या पलाजो के साथ दुपट्टा ओढ़ना लुक को पूरा करता है। इस सीजन में खासतौर पर ग्रीन, पीच, येलो, लैवेंडर, सी ग्रीन और मिंट ब्लू जैसे ब्राइट और सॉफ्ट कलर्स ट्रेंड में हैं। ये न सिर्फ आंखों को ठंडक देते हैं, बल्कि फेस्टिव फील भी देते हैं। वहीं फैब्रिक की बात करें तो कॉटन, चंदेरी, शिफॉन और हैंडलूम बेस्ड दुपट्टे खूब पसंद किए जा रहे हैं। कुछ महिलाएं ब्लॉक प्रिंट या बांधनी के दुपट्टे को कुर्ता सेट के साथ पेयर कर रही हैं, ताकि सिंपल आउटफिट में भी इंडियन स्टाइल जुड़ा रहे। भास्कर न्यूज। लुधियाना सावन का महीना आते ही फैशन में पारंपरिकता की खूबसूरत छटा देखने को मिलती है। खासतौर पर महिलाओं के वार्डरोब में दुपट्टे वाली ड्रेसेस एक बार फिर से खास जगह बना रही हैं। चाहे वो कुर्ता-दुपट्टा सेट हो या फिर अनारकली और फ्रॉक स्टाइल सूट के साथ बहता हुआ दुपट्टा यह ट्रेंड न केवल रिच लुक देता है, बल्कि गर्मी में कम्फर्ट का भी ध्यान रखता है। सावन की हरियाली, व्रत रखने की परंपरा और छोटे धार्मिक आयोजनों के चलते महिलाएं इन दिनों हल्की लेकिन एलीगेंट ड्रेसिंग की ओर लौट रही हैं। अगर आप ऑफिस जा रही हैं, तो स्ट्रेट कुर्ता-पैंट के साथ सॉलिड या हल्के प्रिंट वाला ऑर्गैंजा या कॉटन का छोटा दुपट्टा लें और कंधे पर हल्का लपेट लें। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए फ्रॉक स्टाइल कुर्ती के साथ नेट या जॉर्जेट दुपट्टा स्टाइलिश लुक देगा।


