गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों ने गुरुओं को श्रद्धांजलि दी

लुधियाना। गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में गुरु पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल की देखरेख में हुआ। भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु को जीवन का मार्गदर्शक माना गया है। यह दिन वेद व्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। कॉलेज परिसर में शिक्षकों ने एकत्र होकर अपने-अपने गुरुओं को श्रद्धांजलि दी। सभी ने अपने अनुभव साझा किए। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने कहा कि हमारे जीवन को आकार देने वाले सभी मार्गदर्शकों के प्रति हम आभारी हैं। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं हमें आगे भी प्रेरित करती रहेंगी और हमारे रास्ते को रोशन करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *