अशोक नगर की गली में अज्ञात युवक का शव मिला

भास्कर न्यूज|लुधियाना अशोक नगर (सी), गली नंबर-4, ट्यूबवेल के पास वीरवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे थाना सलेम टाबरी के जांच अधिकारी हरमेश लाल व बलबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे इलाके के लोगों ने गली में शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जबकि युवक का चेहरा नीला पड़ा हुआ था, जिससे नशे की ओवरडोज की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच लग रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। यदि 72 घंटों के भीतर उसके परिवार का पता चल जाता है, तो पोस्टमार्टम करवा कर शव सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *