अमृतसर| सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी करके बेचने वाले 2 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लव और अरमानदीप सिंह उर्फ मनी निवासी गुरु की वडाली छेहर्टा के रूप में हुई है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान नावल्टी चौक पर मौजूद थे। गुप्त सूचना मिली कि लवप्रीत और अरमानदीप दोनों शहरों और कस्बों से मोटरसाइकिल चोरी करके आगे बेचने का काम करते हैं। दोनों चोरी की मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में सिविल लाइन एरिया में घूम रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी करके दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।


