लोगों को कपिल शर्मा के बयान से सीख लेनी चाहिए : बसपा

अमृतसर| बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव पंजाब जोन इंचार्ज और जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य ताराचंद भगत ने कहा कि मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने दुनिया को बताया कि भारतीय संविधान और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर ने भारतीय संविधान दुनिया के संविधान पढ़कर पूरी मेहनत के साथ बगैर किसी भेदभाव के सर्व समाज के लिए लिखा है। किसी भी जा​ित से भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने या प्रतिमा का अपमान करने की कोशिश करते हैं वो चंद लोगों के खरीदे हुए लोग हैं। जब यह लोग बाबा साहेब का अपमान करने के दौरान पकड़े जाते हैं तो जेल की सलाखों के पीछे परिवार याद आता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *