सूरजपुर के करंजी चौकी क्षेत्र में स्थित सोहागपुर में शुक्रवार को रेणुका नदी किनारे एक शव मिला। मृतक की पहचान राई गांव निवासी 35 वर्षीय शिवनारायण के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिवनारायण पिछले कुछ समय से मानसिक रोग से पीड़ित था। वह दो-तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। शव की स्थिति खराब होने के कारण पुलिस ने नदी किनारे ही पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। करंजी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


