भास्कर न्यूज | लुधियाना| कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा फैब्रिकेशन असिस्टेंट और आउटफिट असिस्टेंट के पदों पर कांट्रेक्ट के आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत 224 पद भरे जाने हैं। अप्लाई करने के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये की फीस अदा करनी होगी। एससी, एसटी, दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये की फीस रखी गई है। करेक्शन के लिए 300 रुपये की फीस अदा करनी होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 27 दिसंबर निर्धारित की गई है। पदों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा 40 साल तय की गई है। रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमों के तहत राहत मिलेगी। इन पदों के लिए दसवीं पास, संबंधित ट्रेड में आईटीआई धारक आवेदन के लिए योग्य होंगे। जानकारी के लिए https://cochinshipya rd.in/ पर विजिट किया जा सकता है।


