लुधियाना| थाना डिवीजन-4 की पुलिस ने छावनी मोहल्ले से भूषण कुमार (30) नामक व्यक्ति को अवैध सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1900 रुपये भी बरामद किए गए, जो सट्टेबाजी के कारोबार में इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि भूषण कुमार अवैध सट्टेबाजी चला रहा है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी सट्टेबाजी के मामले दर्ज हैं। इस बार पुलिस को ठोस जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। जांच अधिकारी सोमनाथ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


