क्राइम ब्रांच ने 8 किलो भुक्की समेत किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज|लुधियाना क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से 8 किलो भुक्की के साथ बलविंदर उर्फ घोडू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है, जो लुधियाना में फैक्ट्री में काम करने आया था। आरोपी ने बताया कि वह अपने खर्चे पूरे करने के लिए पहले ट्रांसपोर्ट नगर में गेड़े (हेपर) पर काम करता था, और बाद में नशे का कारोबार शुरू कर दिया। शुरूआत में ट्रांसपोर्ट नगर में नशा बेचने के बाद, उसने अपने नजदीकी इलाकों में भी यह धंधा फैलाया। बुधवार शाम को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से 8 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी हरियाणा से ट्रक में नशे की सामग्री लाकर बेचता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *