659 लाख स्पॉन तैयार, 28 हितग्राहियों को बीज मुफ्त दिए

जशपुरनगर | मछली पालन विभाग की योजना के तहत जिले में मत्स्य बीज उत्पादन शुरू हो गया है। इस साल विभाग को 950 लाख स्पॉन उत्पादन का लक्ष्य मिला था। अब तक 659 लाख स्पॉन तैयार हो चुका है। 135 लाख स्टैण्ड फ्राई उत्पादन का कार्य जारी है। जिले के 28 चयनित अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को मौसमी तालाबों में स्पॉन संवर्धन योजना के तहत निःशुल्क मत्स्य बीज स्पॉन, सरसों खली और जाल दिया जा रहा है। बघिमा स्थित शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में स्पॉन की कीमत 650 रुपए प्रति लाख तय की गई है। स्टैण्ड फ्राई और फिंगरलिंग पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। 4000 रुपए के मत्स्य बीज पर 2000 रुपए की छूट हितग्राही को मिलेगी।शासकीय मत्स्य बीज संवर्धन प्रक्षेत्र मटासी, कुनकुरी और पालीडीह, पत्थलगांव से जिले के मत्स्य कृषकों को स्टैण्ड फ्राई और फिंगरलिंग का वितरण और विक्रय किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *