खटखटाने पर युवक ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने डंडे से पीटा

जांजगीर | नगपुरा में 25 जून की रात 10:30 बजे एक युवक ने घर का दरवाजा खटखटाकर डंडे से हमला कर दिया। आरोपी योगेश बिंद, उम्र 20 साल, निवासी नगपुरा ने तेरस राम बिंद के घर पहुंचकर दरवाजा जोर-जोर से पीटा। आवाज सुनकर तेरस राम ने दरवाजा खोला तो योगेश हाथ में डंडा लिए खड़ा था। पूछने पर कि दरवाजा क्यों खटखटा रहे हो, योगेश ने गाली-गलौच की। जान से मारने की धमकी दी। डंडे से हमला कर मारपीट की। घटना की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 255/25 दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *